फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती से जबरन की शादी, हड़पे एक लाख रुपये

Mon, 17 Nov 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर निवासी निजी कंपनी की महिला कर्मी ने युवक पर जबरन शादी करने और रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोपियों के घरवालों पर भी उन्हें धमकाने का आरोप है। महिला थाने की पुलिस ने युवक व उसके घरवालों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन




पीड़िता के मुताबिक छह नवंबर 2024 को मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर उनका परिचय दिल्ली के पीतमपुरा निवासी रोहित सागर से हुआ था। धीरे-धीरे दोनों की कॉल पर बातचीत होने लगी। इस बीच रोहित ने उनकी आपत्तिजनक तस्वीर हासिल कर ली और ब्लैकमेल कर उन पर शादी का दबाव बनाने लगा। भय के चलते उन्होंने बात मान ली और 23 जुलाई को आरोपी के घर दिल्ली चली गईं। वहां आरोपी ने उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींची और वापस लखनऊ भेज दिया। फिर अगले माह आरोपियों ने उन्हें दोबारा दिल्ली बुलाया और रोहित ने जबरन उनसे शादी कर ली। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें तीन घंटे तक घर में बंधक बनाए रखा और शादी की बात घरवालों को बताए जाने पर हत्या की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता को उनके घर भेज दिया गया।
पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन बाद से ही आरोपी ने उनसे टुकड़ों में एक लाख रुपये वसूल लिए। फिर भी आरोपी और रुपयों की मांग करता रहा। विरोध पर रोहित दो नवंबर 2025 को अपनी मां और अन्य घरवालों के साथ पीड़िता के घर आ धमका। आरोपी उन पर दिल्ली चलने का दबाव बनाने लगे। विरोध पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मंजू पांडेय के मुताबिक दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें