फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती को ब्लैकमेल कर बनाए यौन संबंध, विरोध पर धमकाया

Fri, 26 Jun 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज निवासी युवती ने सुहेल जैदी पर उन्हें धमकाते हुए यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। आरोपी की मां कनीज फातिमा पर भी धमकाने का आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


युवती के अनुसार, नौ माह पहले सुहेल से उनकी मुलाकात हुई थी। उसने शादी का प्रस्ताव रखा और खुद को पढ़ा-लिखा, जिम ट्रेनर है। उसकी मां शादी की बात करने घर आईं और शाहजहांपुर में बड़े पैतृक घर का दावा किया। बाद में उनके पिता को पता चला कि ये दावे झूठे थे और मां-बेटे झगड़ालू थे। ऐसे में उन्होंने आरोपी से बातचीत बंद कर दी। इसके बावजूद सुहेल ने आत्महत्या और फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और यौन शोषण करता रहा। इंस्पेक्टर संतोष आर्या ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें