मोहनलालगंज। बिंदौवा गांव के पास बृहस्पतिवार रात महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
निगोहां के अहमदपुर खालसा गांव निवासी अजय कुमार पत्नी कंचन (30) और दो बेटियों अंशिका व रानी के साथ रहते हैं। पुलिस के मुताबिक अजय कुमार शराब पीने की लती थे। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। बृहस्पतिवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। कंचन के सास-ससुर ने पहुंचकर दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन शाम के समय कंचन घर से निकल गईं। इसके बाद वह आईटीआई कॉलेज के पीछे से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर पहुंचीं और ट्रेन के आगे कूद गईं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक महिला का पति शराब के नशे में हैं । पड़ताल की जा रही है।