फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के तबादले को पत्नी पहुंची एमडी के पास

Wed, 25 Dec 2013 01:20 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक की चौखट पर मंगलवार को एक महिला ने कंडक्टर पति का लखनऊ के नजदीक तबादला कराने के लिए दस्तक दी।
विज्ञापन


महिला ने प्रबंध निदेशक से शिकायत की कि वह तीन साल से मुख्यालय के अधिकारियों को पत्र दे चुकी, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। प्रबंध निदेशक ने तबादले का आश्वासन दिया है।

बाराबंकी के मसौली निवासी किरन शर्मा का पति अनिल कुमार शर्मा गाजियाबाद रेंज में कंडक्टर है। अनिल को पिता धर्मराज शर्मा की मृत्यु के बाद मृतक आश्रित कोटे में साल 2009 में तैनाती मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरन ने मंगलवार को अपनी सास माया शर्मा की तरफ से पत्र लेकर प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम से मुलाकात की और अवगत कराया कि सास काफी दिनों से बीमार हैं। घर में और कोई नहीं है, जो उनकी देखरेख कर सके।

महिला ने प्रबंध निदेशक को बताया कि तीन साल से वह पति का लखनऊ के आसपास तबादला कराने के लिए चक्कर काट रही है।

अधिकारियों को व्यथा भी बताई, पर सभी ने अनसुनी कर दी। किसी ने तबादला न होने का कारण तक नहीं बताया।

प्रबंध निदेशक ने महिला की व्यथा सुनने के बाद आश्वासन दिया कि उसके पति का लखनऊ के नजदीक तबादला करने का प्रयास करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें