फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेशाब करने से मना करने पर पिता-पुत्र को पीटा, गुमटी फूंकी

Sun, 15 Dec 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पेशाब करने से मना करने पर पिता-पुत्र को पीटा, गुमटी फूंकी
विज्ञापन
गोसाईंगंज। दुकान के पास पेशाब करने से मना करने पर कार सवार दबंगों ने पान विक्रेता व उनके पिता को जमकर पीटा। लोग मदद के लिए पहुंचे तो आरोपी भाग गए और कुछ देर बाद पीड़ित की गुमटी में आग लगा दी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना सुशांत गोल्फ सिटी इलाके की है।
विज्ञापन


अहिमामऊ निवासी अवनीश अवस्थी की सुल्तानपुर रोड स्थित चिन्मय रिसाॅर्ट के सामने पान की दुकान है। शुक्रवार रात 10:30 बजे वह पिता आनंद के साथ दुकान बंद कर रहे थे। इस बीच एक कार आकर रुकी। कार से से उतरे युवक ने सिगरेट मांगी और दुकान के बगल में पेशाब करने लगा। विरोध पर वह भड़क उठा और आनंद को पीटने लगा। बचाव करने पर कार से तीन अन्य युवक उतरे और पिता-पुत्र को बेरहमी से पीटने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी भाग निकले। अवनीश घायल पिता को अस्पताल ले गए। कुछ देर बाद आरोपी युवक फिर से पहुंचे और बंद गुमटी में आग लगा दी। दमकल की एक गाड़ी ने लपटों पर काबू पाया, पर दुकान में रखा सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें