फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्व राज्यपाल की बेटी के मकान पर कब्जे की कोशिश

Sun, 15 Dec 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्व राज्यपाल की बेटी के मकान पर कब्जे की कोशिश
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्व राज्यपाल की बेटी ने किरायेदार दंपती पर उनके मकान पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया है। मामले में गोमतीनगर पुलिस ने दंपती समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

गोरखपुर के रुस्तमपुर निवासी निर्मला देवी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल स्व. महावीर प्रसाद की बेटी हैं। उनका एक मकान गोमतीनगर के विपुलखंड में है। निर्मला के मुताबिक जनवरी 2022 में दिल्ली निवासी अमित और अनुराधा पाल ने उनका विपुलखंड स्थित मकान किराये पर लिया था। किरायेदारी का अनुबंध पूर्व राज्यपाल की बेटी के वकील ने कराया था। दंपती मकान में सवाय वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्म चलाता है।
निर्मला का आरोप है कि दंपती ने कभी भी समय पर किराया नहीं दिया। अनुबंध में लिखी शर्तों का उल्लंघन करते हुए उनकी अनुमति के बिना मकान कब्जाने की नीयत से नया बिजली कनेक्शन ले लिया। मकान के जाली कागजात भी बनवा लिए। आरोपी दंपती के रिश्तेदार लखविंदर, गजेंद्र सिंह और स्नेह पाल ने उनके मकान के पते पर आधार कार्ड बनवा लिए। मामले की जानकारी होने पर जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी दंपती ने गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें