फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए आरटीसी व एनएडीटी के बीच एमओयू

विज्ञापन
उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए आरटीसी व एनएडीटी के बीच एमओयू
विज्ञापन

विज्ञापन
रक्षा लेखा विभाग का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। रक्षा लेखा विभाग के प्रशिक्षण संस्थान क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र(आरटीसी) व राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी(एनएडीटी) के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय परिसर के बीच बृहस्पतिवार को एमओयू हुआ है। इसके तहत प्रशिक्षण क्षमताओं और मानकों में वृद्घि को लेकर दोनों संस्थान एक-दूसरे का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि एमओयू में संकायों का आदान-प्रदान, प्रशिक्षण की सर्वोत्तम पद्धतियां, नवाचार और इन्फ्रास्ट्रक्चर की सहायता शामिल रहेगी। एमओयू का आदान-प्रदान आरटीसी लखनऊ के रामायण सभागार में आयोजित कार्यकम में आरटीसी के हरिहर मिश्रा व एनएडीटी के डॉ. नील जैन के बीच हुआ। इस अवसर पर एसके चौधरी उपस्थित रहे। क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र आरटीसी रक्षा लेखा विभाग का एक प्रशिक्षण संस्थान है, जो रक्षा लेखा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के अधिकारियों के लिए वित्तीय प्रबंधन पाठ्यक्रम भी आयोजित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें