फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मायावती की रैली में आए वृद्ध की मौत, अचानक चक्कर खाकर गिरे; पैदल ही शामिल होने आए थे

Thu, 09 Oct 2025 06:13 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में आयोजित मायावती की रैली में एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, राम प्रकाश रैली में शामिल होने के लिए बस से अपने व अन्य साथियों के साथ आए थे।
विज्ञापन
लखनऊ में मायावती की रैली - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में आयोजित मायावती की रैली में एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, फतेहपुर सीकरी स्थित महुअर के रहने वाले राम प्रकाश (60) बृहस्पतिवार को मायावती की रैली में शामिल होने के लिए बस से अपने भाई सुख राम व अन्य साथियों के साथ लखनऊ आए थे।

विज्ञापन


सुबह 8:30 बजे मानक नगर इलाके में बस से उतर कर जैसे ही पैदल रैली में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक वह चक्कर खाकर गिर पड़े। उन्हें इलाज के लिए लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। उनके परिवार में पत्नी रामदुलारी दो बेटी दो बेटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें