फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश भर के फुटबॉल टैलेंट हंट के लिए लखनऊ तैयार

Tue, 02 May 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
देश में अब तक के सबसे बड़े फुटबॉल आयोजन (फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप) के लिए केंद्र सरकार ने कमर कस ली है। छह से 28 अक्टूबर तक होने वाले इस महाकुंभ के लिए भारत में फुटबॉल की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए पीएम मोदी ने तमाम योेजनाओं की घोषणा की है।
विज्ञापन


इस कड़ी में देश भर में अंडर-19 फुटबॉल टैलेंट हंट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। तीन फेज में होने वाले इस आयोजन में पहली कड़ी के तहत शसस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को लखनऊ में ऊर्जा- यूथ अंडर 19 टैलेंट हंट चैंपियनशिप कराने की जिम्मेदारी मिली है।

दो से सात मई तक केडी सिंह बाबू और पुलिस लाइन ग्राउंड में होने वाले इस आयोजन में प्रदेश भर की बालक एवं बालिका टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी। 

रविवार को एसएसबी हेडक्वार्टर में इस चैंपियनशिप का थीम सांग जारी करने के बाद ट्रॉफी का अनावरण किया गया। मौके पर इस आयोजन की ब्रैंड एंबेसडर एवं गायिका प्रियांशी, अर्जुन अवार्डी एवं आयरनमैन ऑफ एशिया वीएस चौहान, अर्जुन अवार्डी एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी रनवीर सिंह, अर्जुन अवार्डी गुलाब चंद, पूर्व हॉकी खिलाड़ी रजनीश मिश्रा एवं कॉमनवेल्थ गेम्स की कांस्य पदक विजेता वेटलिफ्टिर स्वाती शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसके बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए एसएसबी के आईजी आलोक शर्मा ने बताया कि लखनऊ में होने वाले इस आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी है। बालक एवं बालिका वर्ग में आठ-आठ टीमें खिताब के लिए अपनी दावेदारी ठोकेंगी। यहां प्रदर्शन के आधार पर यूपी की बालक और बा‌ल‌िका टीम को जम्मू कश्मीर में होने वाले दूसरे फेज के ‌ल‌िए जम्मू कश्मीर बेजा जाएगा
 
विज्ञापन

कुछ इस तरह होगा आयोजन

डेमो
जम्मू कश्मीर में होने वाले दूसरे फेज में यूपी के अलावा मेजबान जम्मू कश्मीर, असम, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और तेलंगाना की टीमें भाग लेगी। इसमें विजेता टीम को दिल्ली में आठ से 25 जुलाई तक होने वाले निर्णायक फेज में अपनी चुनौती पेश करने का मौका मिलेगा।

केंद्र सरकार ने इस आयोजन के लिए भारत के सभी राज्यों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल एवं असम राइफल्स को दी गई है। एसएसबी को इसमें असम, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है।

पहले फेज में प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाली टीम को क्रमश: पचास हजार, तीस हजार और बीस हजार रुपए दिए जाएंगे, जबकि दूसरे फेज में यह धनराशि बढ़कर क्रमश: एक लाख, साठ हजार और चालीस हजार होगी। अंत में तीसरे और निर्णायक फेज में प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाली टीमों को पांच लाख, तीन लाख और दो लाख रुपए दिए जाएंगे। 

स्टेट चैंपियनशिप में मेजबान लखनऊ की बालिकाएं पहले मुकाबले में बरेली के सामने पुलिस लाइन ग्राउंड में अपनी चुनौती पेश करेेंगी, जबकि बालक बाबू स्टेडियम में वाराणसी के खिलाफ उतरेंगे। बालिका वर्ग के पूल ए में गोरखपुर, मिर्जापुर, कानपुर, केवी लखनऊ पूल बी में वाराणसी, आगरा, बरेली, लखनऊ की टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें