फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल : राजधानी में भी नहीं सुधरे हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश की तरह ही राजधानी लखनऊ में भी फुटबॉल के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे मेें हर साल की तरह ही इस बार भी एसोसिएशन की ओर से दो फुटबॉल लीग का आयोजन होना तय है। इस समय चौक स्टेडियम में सचिव कन्हैया लाल की ओर से लीग का आयोजन जारी है, जबकि जुलाई अंत या अगस्त शुरुआत से दिलकुशा ग्राउंड में अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला के निर्देशन में दिलकुशा ग्राउंड में लीग का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा ला-मार्टीनियर ग्राउंड में भी अगस्त माह में भी फुटबॉल टूर्नामेंट प्रस्तावित है। इस वक्त लखनऊ फुटबॉल एसोसिएशन में दो धड़े हैं एक सचिव और एक अध्यक्ष का। इस पूरे मामले पर यूपी फुटबॉल एसोसिएशन की भूमिका संदेह के घेरे में आती है, जिसने कभी लखनऊ फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने का प्रयास नहीं किया। यूपी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मो. शाहिद ने कहा कि हमारा पूरा प्रयास है कि अध्यक्ष और सचिव मिलकर आयोजन कराएं। दिलकुशा ग्राउंड में ए डिवीजन लीग में जिला फुटबाॅल एसोसिएशन (डीएफए) के सभी पदाधिकारियों को बुलाकर एक मंच पर लाया जाएगा, ताकि अगले साल से फुटबॉल लीग में अध्यक्ष और सचिव मिलकर काम करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें