लखनऊ। नगर निगम ने शहर में नो पार्किंग जोन से वाहन उठाने वाली टोइंग एजेंसी मेसर्स कृष्णामी एसोसिएट्स को कड़ी चेतावनी दी है। एजेंसी पर बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और ड्रेस कोड का पालन न करने का आरोप है। नगर निगम ने तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है, ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर नगर निगम ने नोटिस भी जारी किया है। मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक मनोज प्रभात ने बताया कि वाहनों को उठाने वाली गाड़ियों का बीमा और प्रदूषण होना जरूरी है। इसके साथ ही जो क्रेन पर तैनात कर्मचारी वर्दी में रहें, जिससे पता चले कौन कर्मचारी है। वाहनों को उठाने में कितनी गाड़ियां लगी हैं, उनकी भी जानकारी मांगी गई है।