फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने ली एक और जिम्मेदारी

Sat, 19 Oct 2013 08:12 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चारबाग, आलमबाग और पॉलीटेक्निक चौराहे पर बने फुटओवर ब्रिज का रखरखाव अब नगर निगम करेगा।
विज्ञापन


इसके लिए नगर निगम ने इन्हें टेकओवर कर लिया है। रखरखाव पर आने वाले खर्च की भरपाई नगर निगम इस पर विज्ञापन से होनी वाली आमदनी से करेगा। इनका निर्माण एलडीए ने किया है।

करीब दो साल पहले फुटओवर ब्रिज(एफओबी) बनकर तैयार हुए थे लेकिन इसके रखरखाव की जिम्मेदारी किसी को नहीं दी गई थी और न ही एलडीए इनके रखरखाव पर ध्यान दे रहा था। इसके कारण फुटओवर ब्रिजों पर गंदगी जमा हो गई और अतिक्रमण भी हो गया है।
विज्ञापन

चारबाग, आलमबाग और पॉलीटेक्निक चौराहे दिन भर बड़ी तादाद में वाहनों का आना-जाना रहता है। इसको देखते हुए पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षा के लिहाज से फुट ओवर ब्रिज बनाए गए थे।

इन पर करोड़ों रुपये भी खर्च किए थे लेकिन बनाने से पहले यह तय नहीं किया गया कि इनका रखरखाव कैसे किया जाएगा। इसके कारण फुटओवर ब्रिज गंदगी व अतिक्रमण का शिकार हो गए।
विज्ञापन


सबसे खराब हालत चारबाग में है। यहां फुट ओवरब्रिज गंदगी और अतिक्रमण की जद में है। अब दो साल बाद एलडीए को इसके रखरखाव की याद आई है। उसने नगर निगम को फुटओवर ब्रिज टेकओवर करने के लिए करीब एक माह पहले पत्र लिखा था।

नगर आयुक्त राकेश कुमार सिंह का कहना है कि नगर निगम ने रख रखाव के लिहाज से नगर निगम ने फुटओवर ब्रिज टेक ओवर कर लिया है।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें