फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरदारः केक खरीदने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

Tue, 30 Dec 2014 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की बेकरी से नए साल के लिए केक ऑर्डर कर चुके हैं या करने वाले हैं तो सावधान हो जाएं।
विज्ञापन


क्रिसमस के वक्त गुड बेकरी, मिस्टर ब्राउन, जेजे बेकर्स और एवन बेकर्स से लिए गए सैंपल जांच में फेल हो गए हैं। लखनऊ की इन जानीमानी बेकरी के लाइसेंस सस्पेंड करने की सिफारिश की गई है।

क्रिसमस के वक्त केक और बेकरी आइटम में मिलावट की खबर के बाद एफएसडीए की अलग-अलग टीमों ने ए-वन बेकर्स, गुड बेकरी, जेजे बेकर्स और मिस्टर ब्राउन बेकर्स के सेल्स आउटलेट और कारखानों पर एक साथ छापे मारे गए।
विज्ञापन


इस दौरान अलीगंज के सेक्टर एम स्थित ए-वन बेकर्स के यहां केक और बेकरी आइटम तैयार करने में एक्सपायर्ड एसेंस इस्तेमाल होता मिला था।

वहीं, गुड बेकरी की रीटेल शॉप और किचन में गंदगी मिलने पर अधिकारियों ने बेकरी संचालक को नोटिस जारी किया था। टीम ने इन चारों बेकरी पर बिकने और तैयार होने वाले आइटमों के अलग-अलग 16 नमूने भी प्रयोगशाला जांच को सील कर दिए थे।

खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन आयुक्त बादल चटर्जी के निर्देश पर एफएसडीए की अलग-अलग टीमों ने इन बेकरी पर एक साथ छापा मारा।
Trending Videos
विज्ञापन

मिला था एक्सपायर्ड एसेंस

कार्रवाई के दौरान अलीगंज के सेक्टर एम स्थित ए-वन बेकर्स के वहां केक और बेकरी आइटम तैयार करने में एक्सपायर्ड एसेंस इस्तेमाल होता मिला था।

जांच टीमों ने ए-वन बेकर्स के सी-26 सेक्टर एम अलीगंज स्थित कारखाने से चेरी, चॉकलेट केक, नॉन डेयरी वेपिंग क्रीम और पनीर के नमूने लिए।

सरन चैम्बर पार्क रोड स्थित जेजे बेकर्स के कारखाने से केक टॉपिंग की क्रीम, प्रोपराइटरी फूड चॉकलेट, चॉकलेट केक और रेडी टू मैगों फीलिंग के नमूने सील किए थे।

वहीं, बी-35 सेक्टर पी अलीगंज स्थित मिस्टर ब्राउन बेकर्स के कारखाने से एप्पल ग्रीन कलर, ग्लेज, चॉकलेट, नॉन डेयरी टॉपिंग क्रीम के नमूने लिए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें