फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में बनेगा दिल्ली, पंजाब और जम्मू के यात्रियों का खाना, देखें रेट लिस्ट

Wed, 03 Jan 2018 12:49 PM IST
नीरज ‘अम्बुज’, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ से दिल्ली, पंजाब व जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों का खाना कानपुर में पकेगा। आईआरसीटीसी इसके लिए कानपुर में बेस किचन बना रहा है। जहां यह बनेगा और ट्रेनों में इसे गरम कर यात्रियों को परोसा जाएगा। इसके साथ ही इलाहाबाद, झांसी व मथुरा में भी बेस किचन बनाए जा रहे हैं। इनका काम भी मार्च तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


गत वर्ष फरवरी में रेलवे बोर्ड ने नई कैटरिंग पॉलिसी जारी की थी। इसके तहत ट्रेनों व स्टेशन पर खानपान की सभी सेवाओं का जिम्मा भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को सौंपा गया है। ट्रेनों में खाना बांटने व उसे बनाने का काम दो अलग एजेंसियों को सौंपने की तैयारी की गई। इसी के तहत स्टेशनों पर बेस किचन बनाए जा रहे हैं।

जहां खाना पकेगा और उसे पैक कर ट्रेनों में सप्लाई किया जाएगा। इससे जहां गुणवत्ता सुधरेगी वहीं ओवरचार्जिंग पर भी लगाम लगेगी। आईआरसीटीसी अधिकारियों की मानें तो दिल्ली से हावड़ा और दिल्ली से मुम्बई रूट पर के स्टेशनों पर बेस किचन का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


लखनऊ से दिल्ली, पंजाब व जम्मू की ओर जाने वाली गाड़ियों में खाने की सप्लाई के लिए कानपुर में बेस किचन बन रहा है। इलाहाबाद, मथुरा व झांसी में भी बेच किचन बनाए जा रहे हैं। इनका काम मार्च तक पूरा हो जाएगा। दूसरे चरण में चारबाग रेलवे स्टेशन और गोरखपुर व वाराणसी में बेस किचन बनाए जाएंगे। यह काम भी दिसम्बर तक पूरा हो सकता है।
विज्ञापन

हर कोच में लगेगी रेटलिस्ट

- फोटो : डेमो
आईआरसीटी के मुताबिक बेस किचन जिस एजेंसी को अलॉट किया जाएगा, वह सिर्फ खाना पकाएगी। खाने की गुणवत्ता जांचने के लिए रेलवे से इतर थर्ड पार्टी को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ट्रेनों में खाने की सप्लाई का काम दूसरी एजेंसी संभालेगी।
ट्रेनों में यात्रियों को खाने का मेन्यू भी मिलेगा और हर कोच में खाने की रेटलिस्ट लगाई जाएगी। ओवरचार्जिंग की शिकायत मिलने पर डिस्ट्रीब्यूशन में लगी एजेंसी का ठेका निरस्त कर दिया जाएगा।

यह है रेटलिस्ट
चाय या कॉफी: 7 रुपये 
पानी की बोतल: 15 रुपये
शाकाहारी ब्रेकफास्ट (दो ब्रेड, मक्खन की टिकिया, दो वेज कटलेट, सॉस): 30 रुपये
नॉनवेज ब्रेकफास्ट (दो ब्रेड, मक्खन टिकिया, दो अंडे का आमलेट, सॉस): 35 रुपये
शाकाहारी लंच-डिनर (चावल, दो पराठे या चार रोटियां, दाल, मिक्स वेज, अचार, दही या मिठाई, पानी): 50 रुपये
नॉनवेज लंच-डिनर (चावल, दो पराठे-चार रोटियां, दाल, दो अंडे सब्जी, अचार, दही या मिठाई, पानी): 55 रुपये

‘पहले चरण में कानपुर, झांसी, मथुरा व इलाहाबाद में बेस किचन मार्च तक बन जाएंगे। यहां से ट्रेनों में खाने की सप्लाई न्यू कैटरिंग पॉलिसी के तहत होगी। इसके बाद दूसरे चरण में लखनऊ, गोरखपुर व वाराणसी में बेस किचन बनाए जाएंगे।’ -अश्विनी श्रीवास्तव, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें