फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साई की महिला कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 16 Mar 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। सरोजनीनगर स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) में परफॉर्मेंस एनालिस्ट आंद्रेला गौस (36) ने किराये के मकान में रविवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी आंद्रेला गौस सरोजनीनगर की मिश्रा कॉलोनी में किराये के मकान में रहती थीं। उनकी रिश्तेदार सुमन के अनुसार रविवार दोपहर आंद्रेला अपने कमरे में रस्सी के सहारे पंखे के हुक से लटकी मिलीं। सुमन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराते हुए पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा।
इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया कि छानबीन में आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। आंद्रेेला के पति सपन कुमार बल्लभ और एक बेटा कोलकाता में रहते हैं। घटना के वक्त उनका डेढ़ साल का बेटा सुमन के पास मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें