फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दाजी के साथ अनुयायियों ने किया सामूहिक ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आईआईएम रोड स्थित बाबूजी मेमोरियल आश्रम में सोमवार को सामूहिक ध्यान के विशेष सत्र का आयोजन किया गया। श्री राम चंद्र मिशन के अध्यक्ष और हार्टफुलनेस के वैश्विक आध्यात्मिक मार्गदर्शक पद्मभूषण कमलेश डी पटेल (दाजी) ने आश्रम में जुटे अपने अनुयायियों को सामूहिक ध्यान के माध्यम से इसकी उपयोगिता बताई। युवाओं के लिए खास तौर पर सत्र का आयोजन किया गया। सुबह और शाम दो सत्रों का आयोजन किया गया। न सिर्फ लखनऊ बल्कि आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग ध्यान सत्र में शामिल हुए।
विज्ञापन

पद्मभूषण दाजी तकरीबन दस दिनों से उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। वे हार्टफुलनेस सेंटरों में जाकर सामूहिक ध्यान करवा रहे हैं। इस क्रम वे श्री राम चंद्र मिशन के आदि गुरु रामचंद्र महाराज तथा बाबूजी महाराज की जन्मस्थली व कर्मस्थली क्रमश: फतेहगढ़ और शाहजहांपुर भी गए थे। शनिवार देर शाम वे लखनऊ पहुंचे। उनके आने से लखनऊ सेंटर का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिकता में डूब गया। सोमवार को सुबह और शाम को दो सत्रों का आयोजन किया गया।

नोएडा के हरप्रीत भान ने इस सत्र में 2030 तक हार्टफुलनेस को जन-जन तक पहुंचाने के दाजी के विजन पर व्यापक रूप से चर्चा की। सत्र में हरप्रीत ने जॉयफुल हार्टफुलनेस अभ्यास के महत्व को बताया। शाम को सत्संग से सत्र में ध्यान की उपयोगिता और महत्व के बारे में बताया गया। इस मौके पर हार्टफुलनेस की लखनऊ जोन की जोनल इंचार्ज शालिनी मेहरोत्रा ने बताया कि हार्टफुलनेस ध्यान हमें भीतर से परिवर्तित करता है। यह बदलाव पूर्ण शांति के साथ होता है। हम अपने में बदलाव लाकर दुनिया में बदलाव ला सकते हैं। मंगलवार को सुबह भी ध्यान सत्र का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें