फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोहरे की मार, आठ और ट्रेनें निरस्त

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। कोहरे की वजह से ट्रेनों का निरस्तीकरण जारी है। रेलवे प्रशासन ने आठ और ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इन ट्रेनों की सूची रेलवे ने सोमवार को जारी की है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि छह दिसंबर से 28 फरवरी तक मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस (14003), चार दिसंबर से 26 फरवरी तक नई दिल्ली-मालदा टाउन (14004) व बरौनी-अंबाला (14523), दो दिसंबर से 24 फरवरी तक अंबाला-बरौनी (14524), पहली दिसंबर से 28 फरवरी तक वाराणसी-बहराइच एक्सप्रेस (14213), दो दिसंबर से एक मार्च तक बहराइच-वाराणसी एक्सप्रेस (14214), दो दिसंबर से 28 फरवरी तक हावड़ा-देहरादून (12327) और तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस (12328) निरस्त रहेंगी।
इसके अतिरिक्त काठगोदाम-हावड़ा (13019/20), अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस (12317/18), अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस (12357/58), बरेली-ग्वालियर (11123/24), लखनऊ जं.–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (11109/10), लखनऊ जं.-आगरा फोर्ट (12180/79) और लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसान एक्सप्रेस (15909/10) के फेरों को कम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें