लखनऊ। कोहरे के चलते विमानों का संचालन गड़बड़ाया हुआ है। लेटलतीफी जारी है, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बनी हुई हैं। सोमवार को 18 विमान देरी के शिकार हुए। इसमें दिल्ली, मुंबई, देहरादून, हैदराबाद सहित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं।
अमौसी एयरपोर्ट पर दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की आइएक्स-2171 आधे घंटे, जेद्दा से आने वाली एसवी-890 डेढ़ घंटे, हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की 6ई-453 पच्चीस मिनट, रायपुर से आने वाली 6ई-6522 एक घंटे दस मिनट, अहमदाबाद से आने वाली 6ई-935 चालीस मिनट, कोलकाता से आने वाली 6ई-856 सवा घंटे लेट पहुंची। दूसरी ओर अमौसी से रवाना होने वाले विमान भी लेट हुए। एयर इंडिया एक्सप्रेस का रियाद जाने वाला आइएक्स-189 पैंतीस मिनट, रायपुर जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-6521 पचास मिनट, जेद्दा जाने वाली एसवी-891 डेढ़ घंटे, दिल्ली जाने वाली इंडिगो की 6ई-758 पचपन मिनट, देहरादून जाने वाली इंडिगो की 6ई-515 आधे घंटे, मुंबई जाने वाली 6ई-6222 पैंतालिस मिनट, दिल्ली की उड़ान 6ई-2292 डेढ़ घंटे, अहमदाबाद जाने वाली 6ई-6968 एक घंटे, दिल्ली जाने वाली इंडिगो 6ई-6615 तीन घंटे, चंडीगढ़ जाने वाली 6ई-6552 एक घंटे 50 मिनट, आबूधाबी जाने वाली इंडिगो की 6ई-1415 दो घंटे तथा मुंबई जाने वाली 6ई-5201 पौने घंटे लेट रही।