फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोहरे से बिगड़ा विमानों का संचालन, कई घंटों हुए लेट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। कोहरे के कारण मंगलवार को विमान सेवाओं का संचालन प्रभावित रहा। लखनऊ आने जाने वाले कई विमान घंटों देरी का शिकार हुए। इससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




मंगलवार को मस्कट से तड़के 3:45 बजे लखनऊ पहुंचने वाली सलाम एयर की उड़ान (ओवी 705) सुबह 10:45 बजे लखनऊ पहुंची। मस्कट जाने वाली सलाम एयर की उड़ान (ओवी 706) सुबह 4:30 की जगह दोपहर 11:25 बजे रवाना हुई। इसी तरह दम्माम से सुबह 5:15 बजे लखनऊ पहुंचने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 896) करीब पांच घंटे देरी से 10:50 बजे लखनऊ पहुंची। लखनऊ से सुबह 6:15 बजे दम्माम जाने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 897) दोपहर 11:30 बजे रवाना हुई। वहीं रियाद से सुबह 9 बजे लखनऊ पहुंचने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 333) डेढ़ घंटे देरी से 10:30 बजे लखनऊ पहुंची। जबकि लखनऊ से सुबह 10 बजे रियाद के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 334) दोपहर 11:20 बजे उड़ान भर सकी। इसके अलावा शारजाह से सुबह 7:05 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 1424) 7:27 बजे पहुंची। सुबह 9:30 बजे दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स 2173) शाम 4:30 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें