फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोहरे से ढकी सुबह, दृश्यता 50 मीटर तक सिमटी

विज्ञापन
लखनऊ में छाया कोहरा और ठिठुरते लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में मंगलवार को सुबह की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई और दृश्यता 50 मीटर तक सिमट गई। पछुआ के जोर से मंगलवार को दिन के पारे में 5.5 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई और शाम होते ही हवा में ठंडक घुल गई।
विज्ञापन


हालांकि दिन के समय हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन शाम ढलते ही गलन भरी ठंड ने परेशानी बढ़ा दी। दिन के समय पछुआ की रफ्तार 15 किमी प्रति घंटे दर्ज हुई। माैसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी लखनऊ में कमोबेश ऐसा ही माैसम रहने वाला है।
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों में पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी, जिससे तापमान में लगभग 2 डिग्री की और गिरावट के आसार हैं। साथ ही पछुआ की रफ्तार बढ़ने से कोहरे की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना भी है।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन का तापमान 5.5 डिग्री की गिरावट के साथ 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 0.6 डिग्री की गिरावट के साथ 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

बीते चार वर्षों में इस बार 16 दिसंबर सबसे ठंडा दिन और सबसे गर्म रात रही

राजधानी में बीते चार वर्षों में 16 दिसंबर के तापमान का विश्लेषण करें, तो इस साल 16 दिसंबर पिछले चार वर्षों में सबसे ठंडा दिन रहा और सबसे गर्म रात रही।
बीते चार वर्षों में 16 दिसंबर का तापमान
साल दिन रात
2022 26.5 डिग्री 9.6 डिग्री

2023 24.9 डिग्री 8.9 डिग्री
2024 25.2 डिग्री 5.5 डिग्री

2025 19.1 डिग्री 10.4 डिग्री

लखनऊ में छाया कोहरा और ठिठुरते लोग।

लखनऊ में छाया कोहरा और ठिठुरते लोग।

लखनऊ में छाया कोहरा और ठिठुरते लोग।

लखनऊ में छाया कोहरा और ठिठुरते लोग।

लखनऊ में छाया कोहरा और ठिठुरते लोग।

लखनऊ में छाया कोहरा और ठिठुरते लोग।

लखनऊ में छाया कोहरा और ठिठुरते लोग।

लखनऊ में छाया कोहरा और ठिठुरते लोग।

लखनऊ में छाया कोहरा और ठिठुरते लोग।

लखनऊ में छाया कोहरा और ठिठुरते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें