लखनऊ। भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (इरिटम) में शुक्रवार को प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी सम्मेलन हुआ, जिसमें रेल सुरक्षा विषयों पर विचार-विमर्श कर सुरक्षा मानकों को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। सम्मेलन का शुभारंभ रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (सुरक्षा) हितेंद्र मल्होत्रा ने किया। उन्होंने सुरक्षित रेल परिचालन के लिए बेहतर समन्वय और निरंतर सुधार की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
प्रधान कार्यकारी निदेशक (सुरक्षा) उपिंदर सिंह ने स्वागत संबोधन दिया। इरिटम महानिदेशक जीवीएल सत्य कुमार ने सुरक्षा चुनौतियों से निपटने को नवाचार, सहयोग व सीखने पर बल दिया। विभिन्न क्षेत्रीय रेलों, मेट्रो रेल व अन्य रेलवे संगठनों के अधिकारियों ने सुरक्षा पहलों पर प्रस्तुति दी। सीआरआईएस (क्रिस) ने सेफ्टी डैशबोर्ड पर प्रस्तुति दी, जिसमें डेटा आधारित निगरानी व डिजिटल तकनीक का महत्व बताया गया।