फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 से 24 अक्तूबर तक हवाई पट्टी बना रहेगा आगरा एक्सप्रेस-वे, नहीं चलेंगे वाहन

Thu, 19 Oct 2017 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस हाइवे पर सड़क पर उतरने की रिहर्सल करता फाइटर प्लेन - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एयरफोर्स के फ्लाइंग अभ्यास के चलते आगरा एक्सप्रेस-वे 20 से 24 अक्तूबर तक बंद रहेगा। इस दौरान कानपुर जिले में अरौल इंटरचेंज से लखनऊ के बीच यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की उन्नाव स्थित हवाई पट्टी पर 24 अक्तूबर को भारतीय वायु सेना फ्लाइंग अभ्यास करेगी।

इसे ध्यान में रखते हुए 20 से 24 अक्तूबर तक एक्सप्रेस-वे के चैनेज 219प़र स्थित अरौल इंटरचेंज (कानपुर) से लखनऊ के बीच यातायात बंद रहेगा।

यूपी एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) का कहना है कि 20 से 24 अक्तूबर तक आगरा से लखनऊ की ओर आने वाले वाहन अरौल (जिला कानपुर) में एक्सप्रेस-वे से उतरने के बाद छह किमी. कानपुर की ओर चलकर, बाईं ओर बिल्हौर-बांगरमऊ मार्ग पर मुडे़ंगे।

बांगरमऊ से यह वाहन मियागंज, हसनगंज व मोहान होते हुए लखनऊ पहुंचेंगे। लखनऊ से आगरा जाने वाले वाहन भी इसी परिवर्तित मार्ग से जाएंगे।

यूपीडा अधिकारियों के मुताबिक अरौल इंटरचेंज से बिल्हौर-बांगरमऊ मार्ग मोड़ की दूरी 6 किमी, बिल्हौर-बांगरमऊ मार्ग होते हुए बांगरमऊ की दूरी 23 किमी तथा बांगरमऊ से मियागंज-हसनगंज-मोहान होते हुए लखनऊ तक की दूरी 68 किमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें