फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से 118 मरे, बहराइच-बाराबंकी में घाघरा उफनाई

Thu, 11 Jul 2013 05:12 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बाढ़ से अब तक 118 लोगों और 26 पशुओं की जानें जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में बाराबंकी और मिर्जापुर में एक-एक मौत हुई है। एल्गिन ब्रिज पर घाघरा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाराबंकी, बहराइच और बस्ती में 80 से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।
विज्ञापन


प्रदेश की अधिकांश नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं लेकिन बाराबंकी और बहराइच में घाघरा का रौद्र रूप जारी है। एल्गिन ब्रिज पर घाघरा लाल निशान से ऊपर बह रही है। बहराइच में कैसरगंज तहसील के 10, नानपारा के सात तथा महसी के 16 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।

कटान से प्रभावित 365 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाराबंकी में सिरौलीगौसपुर तहसील के छह गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। दो गांवों के लोग अभी भी बंधे पर रह रहे हैं। बस्ती जिले में बस्ती, हरैया और भानपुर तहसील के 41 गांवों की करीब 12 हजार आबादी बाढ़ की चपेट में है।
विज्ञापन


गोंडा के तीन गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। अन्य जिलों में बाढ़ की स्थिति सामान्य है। राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक बाढ़ से सर्वाधिक 20 लोगों की जान सीतापुर में गई है।

सहारनपुर में 15, लखीमपुर खीरी में नौ, गोरखपुर में नौ, बाराबंकी में सात, फैजाबाद में छह, बस्ती में छह, गाजीपुर में छह, सिद्धार्थनगर में आठ लोगों की मौत हुई है। प्रदेश के कुल 30 जिलों में बाढ़ से जनहानि हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें