फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजुल्लागंज में बाढ़ : 17 ट्रांसफार्मर से बिजली बंद

विज्ञापन
पानी में डूबा ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन
लखनऊ। फैजुल्लागंज के बाढ़ग्रस्त इलाकों के अब तक 17 ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति बंद की जा चुकी है। अधिशासी अभियंता पंकज कुमार गुप्ता के मुताबिक, नया मदरसा लोहरामऊ, मिश्रा ऑफिस लोहरामऊ, गुप्ता प्लानिंग, ताराबाबू फार्म, नीलकंठ मंदिर एक और दो, जैन कॉलोनी, सरदार प्लानिंग, मामा कॉलोनी चौराहा, कनौजिया चौराहा, शिल्पी स्कूल, होरी लाल मंदिर, गनेश विहार, भार्गव कॉलोनी, नया दाउदनगर, कैलाश विहार, सुभाष स्कूल के ट्रांसफार्मर की पेटी बाढ़ के पानी से डूब गई, जिससे करंट उतरने का खतरा हो गया था। इसके कारण बिजली बंद कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पानी का जलस्तर कम होने पर ही इनकी बिजली चालू की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

रहीमाबाद थाने की 13 घंटे बिजली गुल
मलिहाबाद। भूमिगत केबल में फाल्ट के कारण रहीमाबाद थाना सहित कटरा गांव की तीन हजार आबादी ने करीब 13 घंटे बिजली संकट झेला। मंगलवार को सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक ग्रामीण परेशान रहे। बिजलीकर्मियों ने थाने के निकट मिले फॉल्ट को सही कर आपूर्ति बहाल की। (संवाद)

पानी में डूबा ट्रांसफार्मर।

पानी में डूबा ट्रांसफार्मर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें