फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉ. वंदिता को एडूलीडर्स सम्मान

विज्ञापन
डॉ. वंदिता को एडूलीडर्स सम्मान
विज्ञापन
लखनऊ। सरकारी विद्यालय की शिक्षिका डॉ. वंदिता सिन्हा को एडूलीडर्स शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया है। उन्हें प्रदेश के 75 जनपदों से चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों में शामिल किया गया। डॉ. वंदिता सिन्हा उच्च प्राथमिक विद्यालय अर्जुनगंज कंपोजिट, सरोजनीनगर में कार्यरत हैं। यह सम्मान उन्हें शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार आधारित शिक्षण और तकनीक के प्रभावी उपयोग के लिए मिला। उन्होंने विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने और उनके उत्साहवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बीते दिनों मथुरा में आयोजित सम्मान समारोह में केएम यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति किशन चौधरी और बीएसए मथुरा रतन कीर्ति की मौजूदगी में ये सम्मान दिया गया। वंदिता के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों का इंस्पायर अवार्ड्स और एनएमएमएस जैसी प्रतियोगिताओं में चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें