फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खाड़ी देशों के निरस्त विमान होंगे बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट से खाड़ी देशों को जाने वाले विमानों का संचालन फिर से पूरी तरह बहाल होगा। पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते विमानों का संचालन बंद किया गया था। अब स्थिति सामान्य होने पर विमानों को दोबारा पटरी पर उतारने की तैयारी एयरलाइनों की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन

विमानों का संचालन बंद होन से यात्रियों के साथ-साथ व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। दरअसल, खाड़ी देशों से अन्य एयरपोर्टाें के बीच उड़ानें बहाल हो रही हैं। तनाव कम होने के बाद कई एयरलाइंस अब दुबई, अबूधाबी, ओमान और कुवैत सहित विभिन्न गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित कर रही हैं। अमाैसी एयरपोर्ट से एयर इंडिया, इंडिगो सहित अन्य एयरलाइनें विमान सेवाओं को दोबारा शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। इन उड़ानों से उन लोगों को काफी फायदा होगा, जो लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रोजगार, व्यापार और उच्च शिक्षा के लिए खाड़ी देशों को जाते हैं। अमौसी एयरपोर्ट से प्रतिदिन 140 से अधिक उड़ानें संचालित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें