फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पहली शादी छिपाकर दूसरी करने के आरोपी को जमानत

Fri, 03 Jul 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शादीशुदा होने की बात छिपाकर दूसरा विवाह करने के आरोपी आदित्य कुमार को जिला जज ने जमानत दे दी। कोर्ट ने उसे 80-80 हजार रुपये की दो जमानतें देने पर रिहा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

अभियोजन ने बताया कि वादिनी ने 19 फरवरी को चिनहट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वादिनी की मुलाकात वर्ष 2023 में आदित्य कुमार से हुई थी। उन्होंने चंद्रिका देवी मंदिर में शादी की थी। दो फरवरी को वादिनी ने पुत्री को जन्म दिया। इसके दो दिन बाद आदित्य कुमार उसे छोड़कर चला गया। बाद में वादिनी को पता चला कि आदित्य कुमार ने अपनी पहली शादी की बात छिपाकर उससे विवाह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें