फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी, एक निरस्त, तीन डायवर्ट

विज्ञापन
अमाैसी एयरपोर्ट लखनऊ। 
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को हवाई यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुंबई जाने वाली एक उड़ान निरस्त कर दी गई, जबकि तीन अन्य उड़ानों को डायवर्ट किया गया। कई देरी से रवाना हुईं।
विज्ञापन


मुंबई से लखनऊ आने वाली एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआइ 2491 निरस्त रही, जिसके कारण लखनऊ से मुंबई जाने वाली एआइ-2492 भी उड़ान नहीं भर सकी। खराब मौसम के चलते पुणे से जयपुर जा रही उड़ान आइएक्स 2458 और बंगलूरू से देहरादून जाने वाली उड़ान आइएक्स 1527 को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। दिल्ली से सुबह छह बजे रवाना हुई एअर इंडिया की उड़ान एआइ 2499 लखनऊ में लैंडिंग नहीं कर पाई और वाराणसी भेज दी गई। यह उड़ान सुबह 9:31 बजे लखनऊ पहुंची। इसी क्रम में लखनऊ से दुबई जाने वाली उड़ान एफजेड-444 अपने निर्धारित समय सुबह 7:35 बजे की जगह 9:18 बजे रवाना हुई। दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान एआइ-2500 दो घंटे बीस मिनट लेट हुई। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली 6ई-2146 एक घंटा छह मिनट और लखनऊ से इंदौर जाने वाली 6ई-7221 एक घंटा पच्चीस मिनट की देरी से उड़ी। जयपुर से लखनऊ आने वाली 6ई-7651 भी एक घंटा विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें