फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के लिए जल्द ही शुरू होगी लखनऊ से सीधी उड़ान, इन शहरों के लिए भी मिलेगी सुविधा

Thu, 30 May 2019 03:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

लखनऊ से बरेली के बीच हवाई सफर का सपना जल्द पूरा होगा। इस बाबत बरेली कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में 15 जून के बाद किफायती फ्लाइट शुरू करने व 10 जून के बाद शिड्यूल जारी करने, टिकट बुकिंग शुरू करने के आसार जताए गए हैं।

विज्ञापन


वहीं लखनऊ से बरेली के लिए फ्लाइट शुरु होने को लेकर राजधानी का अमौसी एयरपोर्ट भी तैयार है। सरकार ने उड़ान-3 योजना के तहत एयरलाइन ऑपरेटरों का चयन किया है। इसमें लखनऊ से कुशीनगर, आगरा, अंबाला, किशनगढ़, पंतनगर, सहारनपुर के लिए सीधी उड़ानें शुरू होंगी।

एयरलाइनों ने विमानों के समय को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। अगले छह महीनों में इन स्थानों के लिए विमान सेवा शुरू करने की बात भी कही गई। इसी क्रम में बरेली से लखनऊ के बीच एटीआर श्रेणी के छोटे विमान चलाने को बरेली जिला प्रशासन की बैठक हुई।

विज्ञापन

देखें- इनके जिम्मे होगा संचालन

डेमो
इसमें एएआई प्रशासन ने बरेली के डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को बताया कि टर्बो एविएशन 15 जून के बाद से फ्लाइट शुरू कर सकता है। इससे लखनऊ से बरेली के यात्रियों को खासी राहत मिलेगी। अमौसी हवाईअड्डे के ओएसडी संजय नारायण का कहना है कि एयरपोर्ट विमानों के संचालन को लेकर पूरी तरह तैयार है। हालांकि इस बाबत अभी किसी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

इनके जिम्मे संचालन
लखनऊ-किशनगढ़ (राजस्थान)- जूम एयर
लखनऊ-आगरा- इंटरग्लोब व जूम एयर
लखनऊ-अंबाला    - जूम एयर
लखनऊ-पंतनगर (उत्तराखंड)- हेरिटेज
लखनऊ-सहारनपुर (सरसवा) - टर्बो एविएशन
लखनऊ-कुशीनगर    - टर्बो एविएशन
विज्ञापन

अमौसी पर बढ़ेगा विमानों का बेड़ा

डेमो
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमानों का कारवां बढ़ेगा। हवाईअड्डे से नई एयरलाइन जुडे़ेंगी, जिससे एयरपोर्ट प्रशासन को एक ओर जहां फायदा होगा, वहीं दबाव भी बढ़ेगा। फिलहाल अमौसी से 150 उड़ानें होती हैं।

आगे यह संख्या 170 के आसपास पहुंच जाएगी। एयरपोर्ट से जूम एयर, हेरिटेज, टर्बो एविएशन, इंटरग्लोब एयरलाइंस के विमानों का आना-जाना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें