फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ान के कुछ ही देर बाद हुई विमान की आपात लैंडिंग

Tue, 13 Aug 2013 01:18 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई जा रहे गो एयर के विमान में उस समय हड़कम्प मच गया जब एक यात्री की तबियत अचानक बिगड़ गई। यात्री के सीने में तेज दर्द होने लगा।
विज्ञापन


यात्री की हालत बिगड़ते देख बीच रास्ते से विमान वापस लखनऊ लौट गया। यात्री को उतारकर आलमबाग के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आधा घंटा बाद विमान लखनऊ से दोबारा मुंबई के लिए उड़ान भर सका।

अलीगंज निवासी एके श्रीवास्तव गो एयर के विमान जी-396 से दोपहर 2.50 बजे लखनऊ से मुंबई के लिए रवाना हुए थे।

विमान के हवा में उड़ने के 15 मिनट बाद उनके सीने में अचानक तेज दर्द उठ गया। विमान के क्रू सदस्यों ने उनकी स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन दर्द लगातार बढ़ता गया।
विज्ञापन


कई और यात्रियों के कहने पर पायलट विमान को वापस लखनऊ ले आया। यहां एयर ट्रॉफिक कंट्रोल ने एयरपोर्ट प्रशासन को सूचना देकर पहले ही एम्बुलेंस की व्यवस्था कर दी थी।
विज्ञापन


विमान के एयरपोर्ट पर पहुंचते ही एके श्रीवास्तव को उतारकर एम्बुलेंस से आलमबाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद विमान शाम करीब 4.15 बजे वापस मुंबई रवाना हो सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें