गृहमंत्री राजनाथ सिंह 14 फरवरी को लखनऊ से नजफ के बीच एयर इंडिया की उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे। फ्लाइट दिल्ली होते हुए नजफ पहुंचेगी। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ से नजफ के लिए सोमवार और गुरुवार को उड़ान होगी। यात्रियों की तादाद बढ़ने पर उड़ान की संख्या बढ़ाई जा सकती है।