फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-लखनऊ फ्लाइट 28 मार्च से, होली के दिन दोपहर दो बजे फ्लाइट भरेगी उड़ान

Thu, 25 Mar 2021 11:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

लखनऊ से गोरखपुर के लिए फ्लाइट 28 मार्च से शुरू होगी। हवाई सफर से महज एक घंटे में गोरखपुर पहुंचने के लिए यात्रियों को मात्र 1470 रुपये चुकाने होंगे। सेवा शुरू होने से नेपाल और बिहार की जनता को भी फायदा होगा। उधर, चार वर्षों में प्रदेश के विभिन्न हवाई अड्डों से हवाई यात्रा करने यात्रियों की संख्या आठ करोड़ बढ़ी है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि होली के दिन दोपहर दो बजे लखनऊ से गुरू गोरक्षनाथ एयरपोर्ट गोरखपुर के लिए जहाज उड़ान भरेगा। इससे राजधानी के साथ गोरखपुर भी रीजनल कनेक्टिविटी से भी जुड़ जाएगा।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 2017 में मात्र चार एयरपोर्ट संचालित थे और कुल 25  स्थानों के लिए हवाई सेवाओं का संचालन होता था। उन्होंने बताया कि योगी सरकार के चार साल में आठ एयरपोर्ट क्रियाशील हुए हैं। अब देश के 61 स्थानों के लिए हवाई सेवाएं संचालित हो रही है। वर्ष 2016-17 में 26.49 करोड़ यात्रियों के सापेक्ष 2018.19 में 34.46 करोड़ यात्रियों ने हवाईजहाज से यात्रा की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरसीएस के तहत अलीगढ़, आजमगढ़, मुरादाबाद, श्रावस्ती, चित्रकूट और सोनभद्र स्थित हवाई पट्टी हवाई सेवा के लिए चयनित हैं। अलीगढ़, आजमगढ़, मुरादाबाद, श्रावस्ती एयरपोर्ट का विकास लगभग हो चुका है, यहां से हवाई सेवा शुरू करने के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें