फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता से दिल्ली जा रहे विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

Sun, 18 Mar 2018 12:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एअर इंडिया
विज्ञापन

एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान से कोलकाता से दिल्ली जा रही महिला यात्री की विमान में अचानक तबीयत बिगड़ गई। इससे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग अमौसी एयरपोर्ट पर कराई गई।

विज्ञापन


आनन-फानन एम्बुलेंस से महिला को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए शव लोकबंधु अस्पताल भेजवाया गया। वहीं, एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि विमान के लैंड होने से पहले ही यात्री की मौत हो गई थी। विमान को 9:20 बजे दिल्ली रवाना किया गया।

एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-701 ड्रीमलाइनर बोइंग शनिवार शाम 5.34 बजे कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट से रवाना हुआ। विमान की दिल्ली में 7.50 बजे लैंडिंग होती है। इस दौरान विमान में सफर कर रहीं यात्री अंजना सेठी (69) की तबीयत बिगड़ी। 
विज्ञापन


इसकी सूचना पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को दी। इसके बाद विमान को डायवर्ट कर चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी पर लैंडिंग के निर्देश पायलट को दिए गए। इस दौरान एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की ओर से एम्बुलेंस व अन्य तैयारियां कर ली गईं।

शाम करीब सवा सात बजे विमान की अमौसी में लैंडिंग हुई। जहां एम्बुलेंस से यात्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के चलते दिल्ली जाने वाले पैसेंजर देरी से पहुंचे। विमान करीब साढ़े दस बजे दिल्ली पहुंचा।

खाली करवा दिया रन-वे

इमरजेंसी की सूचना पर अमौसी एयरपोर्ट रन-वे शनिवार शाम खाली करवा दिया गया। इतना ही नहीं अन्य विमानों को होल्ड कर रन-वे पर मेडिकल इमरजेंसी वाले विमान को उतरवाया गया। शाम 7.19 बजे विमान की लैंडिंग हुई, जहां एयर इंडिया की एम्बुलेंस में पैसेंजर को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

अमौसी पर पहली बार उतरा ड्रीमलाइनर

यह पहला मौका था, जब अमौसी एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर बोइंग 788 की लैंडिंग हुई। विशालकाय आकार के इस विमान का वजन 227.19 टन है। वहीं, सामान्य विमानों का वजन 70 टन होता है। ड्रीमलाइनर की लैंडिंग के लिए स्पेशल अरेंजमेंट करने होते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें