विमान का शीशा क्रैक हो जाने से लखनऊ में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। करीब 7 घंटे बाद फंसे हुए यात्री नए विमान से रवाना हो सके।
दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग लखनऊ की अमौसी एयरपोर्ट पर दोपहर करीब 12 बजकर 37 मिनट पर की गई थी। इस प्लेन में करीब 159 लोग सवार थे। जिस समय विमान के कॉकपिट का शीशा टूटा यह विमान समुद्र तल से करीब 37 हजार स्क्वायर फिट की ऊंचाई पर था।
करीब 12 बजकर 10 मिनट पर जब यह विमान मप्र के खुजराहो के ऊपर से उड़ान भर रहा था तभी इस विमान के चालक को कॉकपिट का शीशा टूट जाने का एहसास हुआ।
अमौसी एयरपोर्ट में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी की गई। पायलट की सूझबूझ से कोई भी बड़ी घटना होने से बच गई और विमान लखनऊ में आसानी के साथ लैंउ कर गया।
कॉकपिट का शीशा टूटने की वजह से यह लैडिंग कराई गई थी। शाम चार बजे तक ऐसी खबरें थीं कि इसी विमान को दुरुस्त करके भुवनेश्वर रवाना किया जाएगा। बाद में इस प्लान में बदलाव कर दिया गया।
दिल्ली से एयर इंडिया की एक फ्लाइट शाम 7 बजे करीब लखनऊ पहुंची और उसके कुछ देर के बाद विमान ने भुवनेश्वर की उड़ान भरी।