फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लखनऊ से इंदौर के लिए भरिए उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-इंदौर के बीच फ्लाइट शुरू
विज्ञापन

पहले दिन इंदौर से आए 66 यात्री, लखनऊ से 58 गए
हवाई यात्रा के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। मंगलवार से लखनऊ और इंदौर के बीच फ्लाइट शुरू हो गई। इंडिगो एयरलाइंस की इंदौर के लिए सप्ताह में प्रतिदिन एक उड़ान शुरू की गई है। पहले दिन लखनऊ से 58 यात्रियों को लेकर फ्लाइट इंदौर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक इंदौर से लखनऊ आने वाली फ्लाइट (6ई 7321) 66 यात्रियों को लेकर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उतरी। जबकि शाम को 5:10 बजे इस फ्लाइट (6ई 7299 ) ने 58 यात्रियों के साथ इंदौर के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट निदेशक एके शर्मा ने इस फ्लाइट में सफर करने वाले अशोक कुमार सक्सेना को शाम 4:30 बजे सबसे पहला बोर्डिंग कार्ड मुहैया करा उनका स्वागत किया। लखनऊ और इंदौर के बीच फ्लाइट सेवा का शुभारंभ होने से खासतौर पर कारोबारियों को बहुत सहूलियत मिलेगी, जो कम समय में लखनऊ से इंदौर पहुंच कर अपने कामकाज निपटा सकेंगे। एयरपोर्ट के असिस्टेंट जनरल मैनेजर नितिन कादियान ने बताया कि इंडिगो की उड़ान (6ई-7321) शाम 4:45 बजे इंदौर से लखनऊ जाएगी और (6ई-7299) उड़ान लखनऊ से इंदौर के लिए शाम 5:10 पर रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें