फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पालतू कुत्ते ने पांच साल की बच्ची को नोचा... घायल, पहले भी कई लोगों को काट चुका; इलाके में दहशत

Fri, 23 Jan 2026 11:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में पालतू कुत्ते ने पांच साल की बच्ची को काटकर घायल कर दिया। यह पहले भी कई लोगों को काट चुका है। इससे इलाके के लोगों में दहशत व आक्रोश है। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
DOG (Demo) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के मौलवीगंज वार्ड में आने वाले पांडेयगंज गौस नगर इलाके में पालतू कुत्ते ने पांच साल की एक बच्ची को काटकर जख्मी कर दिया। कुत्ता इससे पहले भी कई लोगों को काट चुका है।

विज्ञापन


पांडेयगंज गौस नगर में रहने वाली गीता देवी ने बताया कि उनकी पांच वर्षीय पोती पीहू बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे स्कूल से लौटने के बाद घर के बाहर छत से गिरे कपड़े उठाने गई थी, उसी समय पड़ोस के रामकिशोर बाजपेई के पालतू कुत्ते ने उनकी पोती को हाथ में नोच लिया। शोर सुनकर लोग बाहर आए तो किसी तरह बच्ची को बचाया। गीता का कहना है कि नगर निगम में शिकायत की गई है।

इधर पार्क में खेल रहे बच्चों पर कर दिया हमला

राजाजीपुरम के लोग भी आवारा कुत्तों से परेशान हैं। मीना बेकरी चौराहे से ओंकारेश्वर मंदिर मार्ग के पीछे पार्क के पास स्थित पार्क में आवारा कुत्तों का आतंक है। पार्क में कुत्तों का जमावड़ा रहता है। इसके चलते बच्चों का यहां पर खेलना मुश्किल हो गया है। 

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इस पार्क का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दिख रहा है एक महिला के साथ पार्क में झूला झूल रहे एक छोटे बच्चे पर कुत्तों का झुंड हमला कर देता है। वह किसी तरह गिरते पड़ते भागकर बच पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के पशुकल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि जिन इलाकों से कुत्तों के काटने, दौड़ाने की शिकायतें आई हैं, वहां टीम भेजी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें