UP Police Recruitment: आयु सीमा को लेकर भर्ती बोर्ड ने निर्देश जारी किया है। इस बार साफ शब्दों में कहा कि आयु सीमा में कोई छूट नहीं दी जाएगी। आगे पढ़ें पूरी जानकारी...
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में तमाम अभ्यर्थी अधिकतम आयु सीमा छूट दिए जाने के संबंध में बोर्ड के सामने पेश हो रहे हैं। उनको समय सीमा को लेकर संशय हो रहा है।
विज्ञापन
भर्ती बोर्ड ने इस संबंध में अहम सूचना जारी की है। इसमें बताया गया है कि आरक्षी के पद पर भर्ती के लिए यह आवश्यक है कि जिस कैलेंडर वर्ष में सीधी भर्ती की रिक्तियां प्रकाशित की जाएं, उसकी जुलाई के प्रथम दिन पुरुष अभ्यर्थी ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो और 22 वर्ष आयु पूरी न हो।