फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच वर्ष की बच्ची से पिता के दोस्त ने किया दुष्कर्म

Sun, 23 Nov 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर इलाके में बृहस्पतिवार रात पांच वर्ष की बच्ची को खिलाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर इंदिरानगर पावर हाउस निवासी सुनील ने दुष्कर्म किया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर इंदिरानगर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित व आरोपी दोनों बिहार के रहने वाले हैं। आरोपी सुनील बच्ची के पिता का दोस्त है और दोनों साथ में शटरिंग का काम करते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे के आसपास आरोपी सुनील बच्ची के घर पहुंचा। उसने बच्ची के पिता के साथ शराब पी।

इसके बाद वह बच्ची को खिलाने के बहाने से साथ ले गया। आरोप है कि घर से कुछ दूर सुनसान जगह पर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर वहां से भाग गया। खून से लथपथ बच्ची रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को आरोपी सुनील की गलत हरकत के बारे में बताया। इसके बाद परिजन बच्ची को साथ लेकर इंदिरानगर थाने पहुंचे। पुलिस ने फौरन बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। मां की तहरीर पर आरोपी सुनील के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सात घंटे के अंदर पकड़ा गया आरोपी

इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के बाद आरोपी सुनील घर छोड़कर भाग गया था। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो आरोपी की पत्नी मिली। पुलिस ने सुनील के बारे में पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बता सकी। सुनील मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करता है। ऐसे में सर्विलांस का हथियार बेकार था। पुलिस ने बच्ची के पिता को साथ लिया और सुनील की तलाश शुरू की। शिकायत दर्ज होने के सात घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी सुनील को सेक्टर-14 के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें