फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, दरोगा के पांच हजार पदों पर भर्ती अगले महीने

Mon, 19 Aug 2019 03:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरोगा के 5 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया अगले महीने शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड सितंबर के अंत में विज्ञापन निकालेगा। नवंबर के अंत में या दिसंबर की शुरुआत में लिखित परीक्षा कराई जाएगी। फरवरी 2020 में दौड़ कराने की तैयारी है।

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि भर्ती परीक्षा के लिए एजेंसी का चयन किया जा रहा है। टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। एक माह में एजेंसी का चयन हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदिवासियों के लिए पहली बार अलग परीक्षा केंद्र

अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए सोनभद्र में अलग से परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। लिखित परीक्षा पास करने वाले आदिवासी अभ्यर्थियों की दौड़ भी यहीं कराई जाएगी, ताकि वे अधिक से अधिक संख्या में भर्ती में शामिल हो सकें।

पिछली भर्ती में अनुसूचित जनजाति से एक भी योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला था। गौरतलब है कि सर्वाधिक आदिवासी इसी जिले में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें