फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उतरावां बेसिक विद्यालय के पांच शिक्षक दूसरे स्कूल गए, अब बचे 24

Sat, 05 Jul 2025 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
उतरावां बेसिक विद्यालय के पांच शिक्षक दूसरे स्कूल गए, अब बचे 24
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज स्थित उतरावां बेसिक विद्यालय के पांच शिक्षक दूसरे स्कूलों में स्वेच्छा से तबादला प्रक्रिया के तहत चले गए। अब यहां 24 शिक्षक बचे हैं। वर्तमान में छात्र संख्या और शिक्षकों को अनुपात देखें तो अभी 10 शिक्षक यहां पर ज्यादा हैं। इन शिक्षकों को भी विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों का शैक्षिक स्तर परखने के बाद हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


बीईओ मोहनलालगंज सुशील कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण में 23 शिक्षक अनुपस्थित मिले थे। इनमें पांच शिक्षकों ने दूसरे स्कूल में तबादले की लिए आवेदन किया था। जिन्हें अब रिलीव कर दिया है। जिस दिन शिक्षक अनुपस्थिति मिले थे उस दिन की वेतन कटौती की जाएगी। किसी का मेडिकल अवकाश स्वीकार नहीं किया गया है। तबादले में जो पांच शिक्षक दूसरे स्कूलों में गए हैं उनमें सहायक अध्यापक अर्चना पांडेय, हरि प्रसाद यादव, चिंता देवी, अनूप कुमार चौधरी, अवनीश श्रीवास्तव का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें