मलिहाबाद पुलिस ने बुधवार सुबह मुंशी खेड़ा चौराहे के पास से पांच कछुआ तस्करों को दबोच लिया। हत्थे चढ़े तस्कर आदिवासी हैं। आरोपी हाफ डाला में तस्करी के 55 कछुए ले जा रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
मलिहाबाद पुलिस ने कछुआ तस्करों को दबोचकर भेजा जेल
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद सियाराम वर्मा के मुताबिक, बुधवार सुबह पुलिस टीम मुंशीखेड़ चौराहे के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान उन्नाव की तरफ से एक हाफ डाला आता दिखा।
विज्ञापन
3 of 5
कछुआ
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हाफडाला को रोका और तलाशी ली तो 55 कछुए बरामद हुए। तस्करी कर ले जाए जा रहे कछुओं को दो बोरों में भरा गया था।
4 of 5
कछुआ तस्कर दबोचे
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पकड़े गये तस्करों में अमेठी के पकड़ा निवासी बाबू, उसकी पत्नी गीता, पीजीआई के गांधी ग्राम निवासी अन्नू, शांति और लाड़तू है।