फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपी के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में रखे गए थे युवती के शव के पांच टुकड़े

Tue, 19 May 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में युवती के शव के पांच टुकड़े मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। जीआरपी की छानबीन में पता चला है कि हत्यारों ने शव के टुकड़े उत्तर प्रदेश के किसी रेलवे स्टेशन पर बक्से में भरकर ट्रेन में रखे थे। पुलिस का दावा है कि युवती की हत्या कहीं और की गई थी और पहचान छिपाने के लिए सिर अलग कर दिया गया।
विज्ञापन

जीआरपी की तीन टीमों ने सोमवार को बिहार के छपरा, छपरा कचहरी, मरहौरा, मसरख, राजापत्ती, दिघवा दुबौली, सिधवालिया, गोपालगंज और थावे रेलवे स्टेशन पर फुटेज खंगाले। इनमें कहीं भी बक्सा रखते कोई नजर नहीं आया। अब पुलिस टीम उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के तमकुही रोड रेलवे स्टेशन से लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन तक फुटेज खंगाल रही है। छानबीन में सामने आया कि छपरा से गोमतीनगर तक आरपीएफ की एक और जीआरपी की दो एस्कॉर्ट तैनात थी।

जीआरपी बोगी नंबर एस-1 में सवार यात्रियों से पूछताछ कर रही है। यात्रियों के अनुसार, शनिवार देर रात करीब एक बजे शौचालय के गेट के पास बक्सा देखा गया था। हालांकि, रात ज्यादा होने के कारण इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया था। ट्रेन 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस रविवार सुबह गोमतीनगर स्टेशन पहुंची। बक्से को खोला गया तो शव के टुकड़े मिले, जिससे सब दंग रह गए।
विज्ञापन

नफरत में की गई है हत्या
अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि हत्यारे युवती से नफरत करते थे। हत्या के पीछे बदले की भावना भी नजर आ रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अवैध संबंध या इज्जत के डर से किसी ने युवती की हत्या की। फिर पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर डाले। हत्या में एक से अधिक लोगों की संलिप्तता की आशंका भी जताई जा रही है।

युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। जीआरपी ने सोमवार को युवती के पंजे का बायोमीट्रिक मिलान कराने की कोशिश की। यह प्रयास असफल रहा क्योंकि शव के टुकड़े होने से रक्त का प्रवाह सूख गया था। एसपी रेलवे रोहित मिश्र का कहना है कि तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें