फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल, पांच राजस्व निरीक्षकों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरकारी जमीन पर कब्जे के खेल में पांच राजस्व निरीक्षकों का दूसरे जिलों में तबादला कर दिया गया है। मंडलायुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त प्रशासन राधेश्याम ने इसके आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बीते सप्ताह सरोजनीनगर तहसील क्षेत्र का निरीक्षण किया था। यहां दो गांवों की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे मिले थे। इस पर मंडलायुक्त ने चार लेखपालों और दो राजस्व निरीक्षकों को निलंबित कर दिया था। साथ ही जिलाधिकारी को लंबे समय से जमे लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे। दागी राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों को भी इस सूची में शामिल करने को कहा था। अब पांच निरीक्षकों को गैर जनपद भेजा गया है। इसमें सरोजनीनगर में तैनात रहे राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय व संपूर्णानंद को उन्नाव, समर बहादुर, नरेंद्र कुमार मिश्रा और मोहम्मद शोएब का सीतापुर तबादला किया गया है।
मंडल के 30 लेखपाल भी इधर से उधर
मंडलायुक्त ने दो महीने पहले राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर तहसील के अफसरों को निर्देश दिए थे कि वे अवैध कब्जों पर कार्रवाई करें। जब वह दूसरी बार गईं तो भी अवैध कब्जे मिले। इस पर उन्होंने कार्रवाई की थी। यही नहीं, मंडल के सभी जिलों लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, रायबरेली व हरदोई के डीएम को भी पत्र लिखकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर इन जिलों के 30 से अधिक लेखपालों का तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें