फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में दो जगह मेंथा टैंक फटने से पांच लोग झुलसे, पांचों की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर

Wed, 09 Jun 2021 07:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर

सार

सीतापुर में थाना सदरपुर क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर मेंथा टैंक फटने से पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
टंकी फटने के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर में थाना सदरपुर क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर मेंथा टैंक फटने से पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। झुलसे लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


सदरपुर के ठाकुरपुरवा में मेंथा टैंक लगा हुआ है। बताया जाता है कि यहां महिला टंकी को गरम करने के लिए उसके नीचे पत्ता झोंक रही थी। आग जलाने के लिए लड़का पास में ही खड़ा था, इसी बीच तेज धमाके के साथ टैंक फट गया। टैंक फटते ही मौके पर भगदड़ मच गई, जो लोग दूर खड़े थे वह तो भाग निकले, लेकिन जो पास थे वह चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। टैंक फटने से ठाकुरपुरवा के निवासी मीना देवी, बलबीर सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को आनन-फानन में सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों लोगों की हालत को नाजुक देखते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

वहीं दूसरी घटना सदरपुर इलाके के ही मीननगर मजरा संसारपुर में हुई। यहां भी मेंथा टैंक फटने से मीननगर निवासी हंसराज (45) अमन (6), बढ़निया निवासी लवकुश (5) गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों लोगों को सीएचसी पहला में भर्ती कराया गया है, जहां पर सभी का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें