फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच नई लैब को कोविड-19 जांच की मिली अनुमति, अब 14 लैब में रोज हो सकेगी 1900 से अधिक नमूनों की जांच 

Fri, 10 Apr 2020 10:47 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश में पांच नई लैब को कोविड-19 नमूनों को जांच की अनुमति मिली है। एमएलएनएमसी इलाहाबाद को 50, एसएनएमसी आगरा को 50, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल नोएडा को 50, आरएमएलआईएमएस लखनऊ को 125 और आईवीआरआई बरेली को 200 नमूनों की जांच की अनुमति मिली  है। 

विज्ञापन


संयुक्त निदेशक संक्रामक रोग डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में अब 14 लैब को इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च ने कोविड-19 नमूनों की जांच की अनुमति दे दी गई है। इसके बाद प्रदेश में अब प्रतिदिन 1900 से अधिक नमूनों की जांच सुविधा हो गई है। कमांड हॉस्पिटल लखनऊ को सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के लोगों के नमूनों की जांच के लिए पहले ही अनुमति मिल गई थी।

 कमांड हॉस्पिटल की 100 नमूने रोजाना जांचने की क्षमता है। कमांड हॉस्पिटल को मिलाकर कुल 14 लैब प्रदेश में कोविड-19 जांच के लिए अधिकृत हैं। इसके अलावा केजीएमयू 300, एएमयू अलीगढ़ 115, बीएचयू 300, मेरठ 115, एसजीपीजीआई 200, आरएमआरसी गोरखपुर 230, रिम्स सैफई 115, आरएलबीएमसी झांसी की 50 नमूने जांचने की क्षमता है। इस तरह अभी तक कुल आठ लैब से 1425 नमूने प्रतिदिन जांच किए जा रहे थे। नई पांच लैब में 475 नमूने जांचने की क्षमता है। इस तरह कुल 1900 नमूनों की जांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों की लैब और 100 की कमांड हॉस्पिटल की लैब से जांच हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें