फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेवाना सुइट्स अग्निकांड : पांच और अफसरों तक पहुंची जांच की आंच, एलडीए ने मांगा ब्यौरा

Sat, 10 Dec 2022 10:51 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

होटल लेवाना सुइट्स अग्निकांड मामले में पांच और अफसरों का ब्यौरा मांगा गया है। ये अफसर भी जोन-6 में विहित प्रभारी रह चुके हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होटल लेवाना सुइट्स अग्निकांड की जांच की आंच एलडीए के पांच और अधिकारियों तक पहुंच गई है। ये अफसर भी जोन-6 में विहित प्रभारी रह चुके हैं। एलडीए के पूर्व संयुक्त सचिव महेंद्र मिश्र ने शासन में शिकायत की थी कि जोन-6 में कई अन्य अफसर भी तैनात रहे थे, लेकिन उनके नाम सूची में नहीं जोड़े गए। इस पर शासन के नियुक्ति विभाग ने एलडीए को पत्र लिखकर तैनाती का ब्योरा तलब किया था। 

विज्ञापन


एलडीए की ओर से भेजे गए विवरण के अनुसार, जोन-6 में रितु सुहास, कमलजीत सिंह, राजीव कुमार की तैनाती रही है, जबकि दो अन्य अफसरों की तैनाती की पुष्टि की जा रही है। रितु सुहास पीसीएस से आईएएस बन चुकी हैं। कमलजीत सिंह अयोध्या नगर निगम के मुख्य अभियंता और राजीव कुमार एलडीए जोन-3 के प्रवर्तन प्राधिकारी हैं।

होटल प्रबंधन फिर पहुंचा हाईकोर्ट, सुनवाई 15 को
होटल न ढहाने की गुजारिश के मामले में लेवाना सुइट्स प्रबंधन को लखनऊ पीठ से अभी राहत नहीं मिली है। होटल प्रबंधन की याचिका पर सुनवाई अब 15 दिसंबर को होगी। इससे पहले कोर्ट ने आदेश दिया था कि एलडीए के विहित प्राधिकारी होटल प्रबंधन को सुनवाई का मौका देकर सीलिंग व ध्वस्तीकरण का फैसला लेंगे।
विज्ञापन


विहित प्राधिकारी ने होटल प्रबंधन के प्रत्यावेदन को खारिज कर दिया था। इसके खिलाफ लेवाना हॉस्पिटैलिटी प्रबंधन की तरफ से अधिकृत राजेश मिश्र ने हाईकोर्ट में फिर याचिका दायर की है। इस पर न्यायमूर्ति एआर मसूदी और न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ल की खंडपीठ ने सुनवाई के लिए 15 दिसंबर की तारीख तय कर दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें