फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंसल के खिलाफ पांच और एफआईआर

Sat, 26 Apr 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अंसल के खिलाफ पांच और एफआईआर
विज्ञापन
लखनऊ। अंसल कंपनी के खिलाफ पांच और एफआईआर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज कराई गई हैं। पीड़ितों का आरोप है कि कंपनी ने प्लाॅट व फ्लैट के नाम पर 5.78 करोड़ रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन


विभूतिखंड के रोहतास प्लूमेरिया निवासी कारोबारी संजीव अग्रवाल के मुताबिक वर्ष 2022 में अंसल कंपनी को पांच करोड़ रुपये का भुगतान कर जमीन की सेल डीड कराई थी। आरोप है कि कंपनी के लोगों ने फर्जी ढंग से सरकारी जमीनों की सेल डीड की और कुछ जमीनों को फर्जी पेपर की मदद से दूसरों को बेच दिया।

इसके अलावा आशियाना के पवनपुरी कॉलोनी देवीखेड़ा निवासी कर्नल कुनेंद्र सिंह यादव राष्ट्रीय राइफल्स जम्मू एंड कश्मीर में तैनात हैं। उन्होंने अप्रैल 2013 में 26.11 लाख रुपये देकर बसेरा डीलक्स में 1291 वर्गफुट का फ्लैट बुक कराया था। पर फ्लैट नहीं मिला।
विज्ञापन

आजमगढ़ निवासी हरिशंकर जायसवाल के मुताबिक वर्ष 2010 में 11.50 लाख का भुगतान कर प्लाॅट बुक किया था। वर्ष 2011 में एक फ्लैट बुक कर 20.13 लाख रुपये चेक से दिए थे। 15 साल बाद भी न प्लॉट मिला और न फ्लैट। इसके अलावा राजाजीपुरम डी ब्लॉक निवासी शशि वर्मा ने वर्ष 2010 में अंसल के आवासीय प्रोजेक्ट में प्लॉट बुक कर 11.28 लाख रुपये जमा किए थे। आशियाना के राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पास रहने वाले संजय कुमार श्रीवास्तव ने भी प्लॉट बुक कराया था। डेवलपर्स ने अधिक जमीन बताकर 9.94 लाख रुपये जमा कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें