फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी से कुल पांच नेता कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य, ब्राह्मण चेहरे के तौर पर जितिन पर भरोसा

Tue, 17 Jul 2018 11:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपी में ब्राह्मण चेहरे के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद पर ज्यादा भरोसा जताया है। उन्होंने जितिन और पीएल पुनिया समेत यूपी के कुल पांच नेताओं को ऑल इंडिया कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) में शामिल किया है।

विज्ञापन


पार्टी महासचिव अशोक गहलोत की तरफ से मंगलवार को जारी सीडब्ल्यूडी सदस्यों की सूची से कद्दावर नेता जनार्दन द्विवेदी बाहर हो गए हैं। वहीं, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी भी सूची में जगह बनाने में नाकामयाब रहे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह कांग्रेस के झारखंड, पूर्व सांसद पीएल पुनिया छत्तीसगढ़ और पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उत्तराखंड के प्रभारी हैं। इन तीनों को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री व शाहजहांपुर निवासी जितिन प्रसाद और यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष व देवरिया निवासी केशव चंद्र यादव को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। ऐसे में राहुल और सोनिया गांधी को भी जोड़ लिया जाए तो सीडब्ल्यूसी में यूपी से 7 सदस्य हो गए हैं।

विज्ञापन

राज्य प्रभारी होने के नाते इन्हें मिली जिम्मेदारी

- फोटो : amar ujala
केशव चंद्र यादव यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आरपीएन सिंह, पुनिया व अनुग्रह नारायण सिंह राज्य प्रभारी होने के नाते सीडब्ल्यूसी में शामिल किए गए हैं। इनमें यूपी से जितिन प्रसाद ही ऐसे हैं, जो किसी पदेन जिम्मेदारी के न होने के बावजूद सीडब्ल्यूसी में हैं। सूत्रों का कहना है कि भविष्य में कांग्रेस उन्हें ब्राह्मण चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट करना चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें