फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू, पीजीआई सहित लखनऊ के पांच चिकित्सा संस्थानों को मिले 30 वेंटिलेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वेंटिलेटर और आईसीयू बेड की किल्लत से जूझ रही राजधानी को थोड़ी राहत मिलने वाली है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की फ्लिपकार्ट कंपनी ने सोमवार को लखनऊ के पांच चिकित्सा संस्थानों को 30 वेंटिलेटर दिए हैं। इन्हें उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटेड की प्रबंध निदेशक कंचन वर्मा के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि कोरोना के इस संकट काल में ये वेंटिलेटर मरीजों को राहत प्रदान करेंगे। प्रबंध निदेशक ने बताया कि सात वेंटिलेटर एसजीपीजीआई को, सात केजीएमयू, पांच लोहिया संस्थान, पांच कैंसर इंस्टीट्यूट और छह वेंटिलेटर बलरामपुर अस्पताल को दिए गए हैं। उधर, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से जिला कारागार लखनऊ को पांच मैनुअल सेनेटरी नैपकिन मशीन और पांच सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन दी गई है।
विज्ञापन

इंटीग्रल में लगेगा 20 हजार मीट्रिक टन क्षमता का प्लांट
कोरोना काल में इंटीग्रल मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी तेज हो गई है। कॉलेज 20,000 मीट्रिक टन क्षमता का प्लांट लगाएगा। इसके लिए जरूरी सामान आ चुका है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि प्लांट जल्द चालू किया। सरकार के सहयोग से कॉलेज ने प्लांट के लिए सामान खरीद लिया है। कॉलेज में कोरोना के 320 बेड हैं। इनमें 240 बेड खाली हैं। जरूरत के मुताबिक ऑक्सीजन न मिल पाने से सभी बेडों पर भर्ती नहीं हो पा रही है। भर्ती मरीजों के लिए भी मुश्किल से ऑक्सीजन का इंतजाम हो पा रहा है। यह दिक्कत दूर करने के लिए कॉलेज अपना ऑक्सीजन प्लांट लगाने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें