फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: लखनऊ का सफर होगा फास्ट, सुरक्षित और स्मार्ट; जाम होगा खत्म; 680 करोड़ से बनेंगे पांच मेगा इंटरचेंज

Thu, 16 Jul 2026 01:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ और आसपास का सफर अब फास्ट, सुरक्षित और स्मार्ट होगा। जाम से भी निजात मिलेगी। 680 करोड़ से पांच मेगा इंटरचेंज बनेंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मेगा इंटरचेंज (सांकेतिक) - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में ट्रैफिक को बिना रुके चलाने के लिए पांच बड़े इंटरचेंज (जंक्शन) बनाए जाएंगे। इनके बनने से गंगा एक्सप्रेसवे, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे और आउटर रिंग रोड पर सफर आसान होगा। एनएचएआई, यूपीडा मिलकर इसे पीपीपी मॉडल पर बनाएंगे। इसका प्रस्ताव यूपी स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) योजना में बनाया गया है। योजना पर 680 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


योजना तैयार करने से जुड़े जानकारों ने बताया कि फिलहाल एक्सप्रेसवे और हाईवे के कट-पॉइंट पर वाहनों की क्रॉसिंग से हर रोज लंबा जाम लगता है। नए इंटरचेंज बनने से गाड़ियां बिना रुके एक से दूसरी रोड पर जा सकेंगी। लखनऊ से कानपुर, सीतापुर, बाराबंकी जाने में समय की बचत होगी।

बार-बार ब्रेक और एक्सीलेटर से होने वाला डीजल-पेट्रोल का खर्च भी कम होगा। क्रॉसिंग खत्म होने से हाईवे पर हादसों की संख्या भी घटेगी। प्रस्तावित इंटरचेंज एससीआर के लिए लाइफलाइन साबित होंगे। यह काम दो फेज में पूरा किया जाएगा। इससे लखनऊ एक बड़े लॉजिस्टिक हब के रूप में भी विकसित होगा।

ऐसे जुड़ेंगे एक्सप्रेसवे व हाईवे

  • क्लोवरलीफ इंटरचेंज (चार तरफ से आने-जाने के लिए) - गंगा एक्सप्रेसवे-लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर
  • ट्रम्पेट इंटरचेंज (तीन तरफ से आने-जाने के लिए) - एनएच-27- एनएच-727 एच पर
  • ट्रम्पेट इंटरचेंज (तीन तरफ से आने-जाने के लिए ) - एनएच-30-एसएच-38 पर
  • डायमंड इंटरचेंज (छोटे चौराहों के लिए) - आउटर रिंग रोड-एनएच-731 पर
  • पार्शियल क्लोवरलीफ (बीच का समाधान) - आउटर रिंग रोड-एनएच-30-सीतापुर पर

यहां बनेंगे जंक्शन

  • सराय कटियान के पास
  • अमेठी/सलेमपुर रोड पर
  • भैंसामऊ
  • बाराबंकी सिविल लाइन
  • सवाईया तिराहा
विज्ञापन

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने कहा कि यातायात को बेहतर बनाने के लिए एससीआर योजना में पांच जंक्शन बनाने की योजना है। इसका प्रेजेंटेशन शासन में हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें